Thursday, January 13, 2011

आईए जाने मकर संक्रांति के बाद बारह राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव


इस वर्ष 2011 को 14 जनवरी  की मध्य रात्रि सूर्य देव अपनी राशि बदलकर धनु राशि से मकर में प्रवेश करेंगे । सूर्य प्रत्येक ग्रह राशियों पर परिभ्रमण करते हैं और राशियों पर अपना शुभ-अशुभ प्रभाव डालते हैं। सूर्य जब मकर राशि पर परिभ्रमण करेंगे तो  बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा आईये जानते हैं , यहाँ राशियों पर होने वाले प्रभाव एवम उनके लिए उपाय दिए गये हैं -

मेष- आर्थिक परेशानी के साथ स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ देता है। मित्र या रिश्तेदारी में लड़ाई करा सकता है। आ‍कस्मिक घटनाएँ होने की संभावना बनाता है। 

उपाय- ॐ घृणि सूर्याय नम: बोलकर अर्घ्य दें। 

वृषभ- मानसिक परेशानी के साथ धन हानि देता है। शत्रुओं से कष्ट दिला सकता है। शत्रु संख्या भी बढ़ा सकता है। फिजूलखर्च एवं मान-सम्मान में कभी कराता है। 

उपाय- आदित्य स्त्रोतम् का पाठ करें। माणिक धारण करें। 

मिथुन- इच्छाओं की पूर्ति कराएगा। नौकरी वालों को पदोन्नति दिलाएगा। सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करेगा। पुरस्कार प्राप्त होगा। 

उपाय- ताँबे की वस्तु का दान करें। 

कर्क- बिछड़े एवं टूटे हुए साथियों को मिलवाएगा। नए संबंध बनाएगा, घर में मांगलिक कार्य होंगे। सुख-शांति प्रदान होगी। 

सुझाव- गंगाजल से स्नान करें। तीर्थ यात्रा करें। 

सिंह- मानसिक रोग में सुधार होगा। मकर का सूर्य वाहन-दुर्घटना अथवा सामान्य दुर्घटना करा सकता है। आर्थिक तंगी आएगी। 

उपाय- माणिक, कमल फूल, गुड, लाल चंदन, लाल वस्त्र, ताँबा, केसर, स्वर्ण रविवार को दान करें। 

कन्या- स्वभाव में उग्रता लाएगा। धन हानि के साथ-साथ मान-सम्मान में कमी ला सकता है। परिवार से दूरी के योग बना सकता है। 

उपाय- माणिक के साथ सोना दान करें। 

तुला- सामाजिक अथवा धार्मिक यात्रा का योग कराएगा। परंतु आर्थिक कष्‍ट के साथ परिवार से दूरी करा सकता है। 

सुझाव- आदित्य स्त्रोतम् का पाठ करें।

‍वृश्चिक- उन्नति अर्थात् सु-व्यवस्थित पद दिलाएगा। परिवार में सुख-शांति एवं सम्मान में वृद्धि कराएगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। 

सुझाव- सूर्य का जप करें (ॐ सूर्याय नम:)। 

धनु- वैवाहिक सुख में कमी करा सकता है। घर में अशांति के साथ बीमारी के कारण आर्थिक कष्ट कराएगा। 

उपाय- लाल चंदन, ताँबा, गुड रविवार को दान करें। 

मकर- अधिकारियों से परेशानी हो सकती है। दुर्घटना के योग बनते है। मानसिक परेशानी के साथ बीमारी का भय रहेगा। 

उपाय- लाल फूल एवं कुँकू डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

कुंभ- शत्रुओं पर विजय प्राप्त कराएगा। मानसिक आर्थिक सुख शांति प्रदान करेगा। घर में खुशियाँ आएँगी। 

सुझाव- स्नान में तीर्थ का जल मिलाएँ। 

मीन- उदर अथवा मूत्राशय संबंधी तकलीफ दे सकता है। परिवार से तालमेल में कमी करा सकता है। 

उपाय- लाल चंदन का दान करें। साथ ही आदित्य स्त्रोतम् का पाठ करें।