Thursday, November 25, 2010

देवी - कवच




  प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी।
तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम् ।।
पञ्चमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च।
सप्तमं कालरात्रीति महागौरीति चाष्टकम् ।।
नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गाः प्रकीर्तिताः।

  उक्तान्येतानि नामानि ब्रह्मणैव महात्मना ।।
अग्निना दह्यमानस्तु शत्रुमध्ये गतो रणे।
विषमे दुर्गमे चैव भयार्ताः शरणं गताः।।
न तेषां जायते किंचिदशुभं रणसंकटे।
नापदं तस्य पश्यामि शोकदुःखभयं न हि।।
ॐ जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते।

देवी कवच का अर्थ
 प्रथम शैलपुत्री हैं, द्वितीय ब्रह्मचारिणी हैं तृतीय देवी का स्वरूप चन्द्रघण्टा है, कूष्माण्डा चौथास्वरूप है, पाँचवीं स्कन्दमाता हैं, छठवीं कात्यायनी हैं, सातवीं कालरात्री हैं और महागौरी आठवीं हैं, नवमीं सिद्धिदात्री हैं – इस प्रकार देवी के नव स्वरूप कहे गये हैं (प्रसिद्ध हैं) ।
हे विप्रवर! देवी का यह कवच अत्यन्त गुह्य तथा सभी भूतों का उपकारक है, हे महामुनि इसे सुनें ।
देवी के ये नाम महात्मा ब्रह्मा(वेद) के द्वारा वर्णित हैं।
जो विषम परिस्थिति में दुर्गम स्थल पर या भय या अधिक दुःख से त्रस्त(आर्त) होकर देवी की शरण में आते हैं 
उनका रण में या संकट में किसी प्रकार का (कुछ भी) अशुभ नहीं होता है
न ही उनकी च्युति(अपद) होती है और न ही उन्हें किसी प्रकार का शोक, दुःख, भय प्राप्त होता है।
देवी के अन्य नाम
ॐ जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते।।
जयन्ती, मङ्गला, काली, भद्रकाली, कपालिनी, दुर्गा, क्षमा, शिवा, धात्री, स्वाहा तथा स्वधा इन ग्यारह नामों से जो देवी प्रसिद्ध हैं, उन्हें नमस्कार है

महामृत्युञ्जय-मन्त्र

ॐ त्र्यबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।उर्वारूकमिव बन्धनात् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।। ॐ =   परमात्मा का नाम                                                                 
त्र्यंबकं = त्रि अंबकं = तीन नेत्रों वाले (भगवान शंकर) का
यजामहे = हम यजन(ध्यान, पूजन) करते हैं         
सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् = जो सम्पूर्ण जगत का धारण, पोषण तथा संवर्धन करते हैं।
उर्वारूकमिव बन्धनात् = वे उर्वारूक के बन्धन से छूटने के समान(ककड़ी जिस प्रकार पक जाने पर बेल से स्वतः मुक्त हो जाती है॥
मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् = मृत्यु से मोक्ष के लिये अमृत के द्वारा (वे हमारे समस्त कष्टों को हरें। )      हम तीन नेत्रों वाले (परम कृपालु) भगवान शंकर का यजन(ध्यान, पूजन) करते हैं। जिस प्रकार उर्वारूक (ककड़ी) पक जाने पर बेल से स्वतः मुक्त हो जाती है, उसे बन्धन से छूटने में किसी प्रकार का कष्ट नहीं होता। उसी प्रकार हम भी संसार रूपी बेल (जिसमें दुःख-सुख रूपी फल लगते हैं, उस बेल) से (छूटने के लिये) कृपा-अमृत के द्वारा मृत्यु की अपेक्षा मोक्ष प्राप्त करें(समस्त दुःखों, कष्टों से छुटकारा पायें)।                                                                 

गायत्री मंत्र

                  ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं
           भर्गोदेवस्यधीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्                                                                                               
         = परम अक्षर परमात्मा                                       भूः प्रथम व्याह्वृति जिनसे सब (संसार उत्पन्न) है
        भुवः द्वितीय व्याह्वृति
        स्वः तृतीय व्याह्वृति
        तत् = उन
        सवितुः = सविता (सूर्य) देवता का
        वरेण्यं = वरण करें
        भर्गः = तेज
        देवस्य = देवता का
        धीमहि = ध्यान करें।
        धियः = धी (धारणा,बुद्धि) को
        यः = जोवे
        नः = हमारी (बुद्धि को)
        प्रचोदयात् = प्रेरित करें 

Wednesday, November 24, 2010

Tuesday, November 23, 2010

द्वादस ज्योतिर्लिंग

पुराणों  में इस बात का उल्लेख है कि भगवान देवाधिदेव शंकर " शिवजी"  जहां-जहां खुद प्रगट  (स्वंभू)  हुए उन बारह स्थानों पर स्थित शिवलिंगों को  अनादिकाल से ज्योतिर्लिंगों के रूप में पूजा जाता है।
सौराष्ट्रे सोमनाथ च श्री शैले मल्लिकार्जुनम, उज्जयिन्या महाकाल, मोंधारे परमेश्वरम, केदार हिमवत्पृष्ठे, डाकिन्या भीमशंकरम वारासास्था च विश्वेश, त्र्यम्बक गौतमी तीरे, वैद्यनाथ चिता भूमौनागेश द्वारका वने। सेतुबन्धे च रामेशं घुश्मेशं च शिवाल्ये। द्वादशेतानिनामानि प्रातरुत्थायय: पठेत, सर्व पापैर्विनिर्मुक्त: सर्व सिद्धि फल लभत्।

01 सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

सौराष्ट्र में सोमनाथ :- काठियावाड के प्रभाष क्षेत्र में विराजमान हैं। दक्ष के श्राप से चंद्रमा को क्षय रोग से मुक्त करने के लिए यहां प्रगट हुए थे।

02 मल्लिकार्जुन श्री शैल ज्योतिर्लिंग

श्री शैल :- नारदजी के भ्रमित करने से नाराज, अपने पुत्र कार्तिकेय को, मनाने के लिए, दक्षिण भारत में मल्लिकार्जुन के रूप में प्रगट हुए थे।

03 महाकाल ज्योतिर्लिंग

महाकालेश्वर :- दूषण नामक दैत्य द्वारा अवन्तीनगर (उज्जैन) पर आक्रमण करने पर काल रूप में भगवान शिव ने सारे दैत्यों का नाश कर जहां से उजागर हुए थे उसी गड्ढे में अपना स्थान बना लिया।

04 ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

ओंकारेश्वर :- मध्य प्रदेश के मांन्धाता पर्वत पर नर्मदा नदी के उद्गम स्थल पर पर्वतराज विंध्य की कठोर तपस्या से खुश हो, वरदान देने हेतु, यहां प्रगट हुए थे।

05 केदारनाथ ज्योतिर्लिंग

केदारेश्वर :- हिमालय के केदार नामक स्थान पर विराजमान हैं। यह स्थान हरिद्वार से 150मील दूर है। विष्णुजी के अवतार नर-नारायण की प्रार्थना पर यहां स्थान ग्रहण किया था।

06 भीमाशंकर ज्योतिर्लिग

भीमशंकर :- यह स्थान मुंबाई से 60मील दूर है। यहां कुंभकर्ण के पुत्र भीम का वध करने के लिये अवतरित हुए थे।

07 विश्वनाथ विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग

विश्वेश्वर :- विश्वेश्वर महादेव काशी में विराजमान हैं। प्रभू ने माँ पार्वती को बताया कि मनुष्यों के कल्याण के लिये उन्होंने इस जगह पर निवास किया है।

08 त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग

त्र्यम्बकेश्वर :- महाराष्ट्र में नासिक रोड स्टेशन से 25किमी की दूरी पर स्थित हैं। गौतम ऋषी और उनकी पत्नी अहिल्या की तपस्या से प्रसन्न हो कर यहां विराजमान हुए थे।

09 वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग

वैद्यनाथेश्वर :- बिहार में वैद्यनाथधाम में विराजमान हैं। रावण को लंका ले जाकर स्थापित करने के लिए शिवजी ने एक शिवलिंग दिया था, जिससे वह अजेय हो जाता। पर विष्णुजी ने उसको अजेय ना होने देने के कारण शिवलिंग को यहां स्थापित करवा लिया था।

10 नागेश्वर ज्योतिर्लिंग

नागेश्वर :- द्वारका के समीप दारुकावन मेँ स्थित हैं। यहां शिवजी तथा पार्वतीजी की पूजा नागेश्वर और नागेश्वारी के रूप में होती है।

11 रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग

रामेश्वर :- दक्षिण भारत के समुंद्र तट पर पाम्बन स्थान के निकट स्थित है। लंकाविजय के समय भगवान राम ने इनकी स्थापना की थी।

12 घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग

घुश्मेश्वर :- महाराष्ट्र के मनमाड से 100किमी दूर दौलताबाद स्टेशन से 20किमी की दूरी पर वेरुल गांव में स्थित हैं। घुश्मा नाम की अपनी भक्त की पूजा से प्रसन्न हो कर यहां प्रगट हुए और घुश्मेश्वर कहलाये।

Thursday, November 4, 2010

Wednesday, November 3, 2010

धनतेरस की असीम शुभ कामनाएं

आप सभी श्रद्धालुजनों को धनतेरस के पावन अवसर पर अनंत शुभ कामनाएं । भगवान धन्वतरी जी से प्रार्थना है-आप सभी को अच्छा स्वास्थ्य-अरोग्यपूर्ण जीवन , दीर्घायु प्रदान करें । माँ लक्ष्मी आप सभी के जीवन में सुख-शांति,उन्नति , यश-वैभव ,  दया-करुणा , परोपकार की भावना का संचार करें । शुभ धनतेरस ।

Tuesday, November 2, 2010

धनतेरस पूजन विधान - महत्व

भगवान धनवंतरी जी 

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन समुद्र मंथन से  भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरी आयुर्वेद के जनक  माने जाते हैं । इन्होंने देवताओं को अमृतपान कराकर अमर कर दिया था। वर्तमान संदर्भ में भी आयु और स्वस्थता की कामना से धनतेरस पर भगवान धन्वंतरी का पूजन किया जाता है। इस दिन वैदिक देवता यमराज का पूजन भी किया जाता है। आज से ही तीन दिन तक चलने वाला गो-त्रिरात्र व्रत भी शुरू होता है।
धनतेरस के दिन धन्वंतरी जी का पूजन करें।
नवीन झाडू एवं सूपड़ा खरीदकर उनका पूजन करें।
सायंकाल दीपक प्रज्वलित कर घर , दुकान को सजायें। अपने घर के साथ-साथ मंदिर, गौशाला, नदी के घाट, कुओं, तालाब, बगीचों में भी दीपक लगाएँ।
शक्ति अनुसार सोना - चाँदी , ताँबे, पीतल, के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन व आभूषण क्रय करते हैं। हल  से जुती मिट्टी को दूध में भिगोकर उसमें सेमर की शाखा डालकर तीन बार अपने शरीर पर फेरें।कार्तिक स्नान करके प्रदोष काल में घाट, गौशाला, बावड़ी, कुआँ, मंदिर आदि स्थानों पर तीन दिन तक दीपक जलाएँ।
श्रीयंत्र
धनतेरस पूजन :-
कुबेर पूजन - शुभ मुहूर्त में अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान में नई गादी बिछाएँ अथवा पुरानी गादी को ही साफ कर पुनः स्थापित करें। सायंकाल पश्चात तेरह दीपक प्रज्वलित कर तिजोरी में कुबेर का पूजन करते हैं।
कुबेर का ध्यान : -  भगवान कुबेर पर फूल चढ़ाएँ और ध्यान करें -श्रेष्ठ विमान पर विराजमान, गरुड़मणि के समान आभावाले, दोनों हाथों में गदा एवं वर धारण करने वाले, सिर पर श्रेष्ठ मुकुट से अलंकृत तुंदिल शरीर वाले, भगवान शिव के प्रिय मित्र निधीश्वर कुबेर का मैं ध्यान करता हूँ।
इसके पश्चात निम्न मंत्र द्वारा चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य से पूजन करें -
'यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये
धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा ।'
इसके पश्चात कपूर से आरती उतारकर मंत्र पुष्पांजलि अर्पित करें।
यम दीपदान :- तेरस के सायंकाल किसी पात्र में तिल के तेल से युक्त दीपक प्रज्वलित करें।
पश्चात गंध, पुष्प, अक्षत से पूजन कर दक्षिण दिशा की ओर मुँह करके यम से निम्न प्रार्थना करें-'मृत्युना दंडपाशाभ्याम्‌ कालेन श्यामया सह।
    त्रयोदश्यां दीपदानात्‌ सूर्यजः प्रयतां मम।।
अब उन दीपकों से यम की प्रसन्नतार्थ सार्वजनिक स्थलों को प्रकाशित करें।
 इसी प्रकार एक अखंड दीपक घर के प्रमुख द्वार की देहरी पर किसी प्रकार का अन्न (साबूत गेहूँ या चावल आदि) बिछाकर उस पर रखें। (मान्यता है कि इस प्रकार दीपदान करने से यम देवता के पाश और नरक से मुक्ति मिलती है।)
यमराज पूजन : - इस दिन यम के लिए आटे का दीपक बनाकर घर के मुख्य द्वार पर रखें।
रात को घर की स्त्रियाँ दीपक में तेल डालकर चार बत्तियाँ जलाएँ।